उज्जैनः शाही मस्जिद पर बुलडोजर प्रहार से पहले बवाल, पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Uproar in Ujjain: मध्य प्रदेश के उज्जैन में शाही मस्जिद पर बुलडोजर प्रहार से पहले बवाल हो गया. मस्जिद के पास भारी भीड़ एकत्रहो गई और पुलिस के साथ तीखी झड़प शुरु हो गई. इस दौरान पुलिस पर पथराव भी हुआ. स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े.

दरअसल, उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है. ऐसे में प्रोजेक्ट के लिए शाही मस्जिद का एक हिस्सा गिराए जाने की योजना है. इसी हिस्से को गिराने के लिए पहुंची टीम पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया.

WhatsApp Image 2026-09-28 at 10.15.07

क्राइम ब्रांच की महिला टीआई को चोटिल

शाही मस्जिद के पास बैरिकेडिंग की गई थी, जिसे भीड़ ने हटाने की कोशिश की. उपद्रवियों की ओर से किए गए पथराव में क्राइम ब्रांच की महिला टीआई पुष्पा पांचाल को चोट लगी है.

जाने क्या है मामला?

कंठाल चौराहा से गोपाल मंदिर तक मार्ग चौड़ीकरण के लिए शाही मस्जिद का करीब 10 फीट बाधक हिस्सा हटाया जाना है. सोमवार की सुबह प्रशासन और‌ मुस्लिम समाज के बीच बातचीत के बाद समाजजन खुद बाधक हिस्सा हटाने पहुंचे. हालांकि, इस दौरान नारेबाजी हुई और कुछ समाजजन ने कार्रवाई का विरोध भी किया. पुलिस पर पथराव किया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े.

उल्लेखनीय है कि उज्जैन मास्टर प्लान 2035 के तहत कंठाल चौराहा से गोपाल मंदिर तक 15 मीटर चौड़ा मार्ग प्रस्तावित है. शाही मस्जिद का कुछ हिस्सा इस सड़क की निर्धारित सीमा में बाधक बन रहा था. इसी हिस्से को हटाने के लिए कार्रवाई की जा रही है.

यह मार्ग महाकालेश्वर मंदिर, गोपाल मंदिर और शिप्रा तट को जोड़ता है. सिंहस्थ 2028 और धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम बनाने के लिए मार्ग चौड़ीकरण किया जा रहा है.

Latest News

दिल्ली में बदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास दर्दनाक हादसा: ट्रक-कार की टक्कर में युवक की मौत, तीन की हालत गंभीर

New Delhi: दिल्ली में बदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास मंगलवार दोपहर 1 बजे के करीब ट्रक और कार की...

More Articles Like This