कनाडा “डेकेयर सेंटर” में घुसी बेकाबू कार, बच्चों को रौंदा, एक की मौत, नौ घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

टोरंटो: कनाडा से चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां बुधवार को उत्तर में स्थित रिचमंड हिल में अचानक एक बेकाबू कार बालवाटिका (डेकेयर) की खिड़की तोड़ते हुए उसके अंदर घुस गई. इस दौरान कार ने कई बच्चों को रौंद दिया. इससे वहां खेल रहे बच्चों में चीख-पुकार मच गई. इस घटना में एक बच्चे की जहां मौत हो गई, वहीं 9 अन्य बच्चे घायल हो गए हैं. कई बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है.

कनाडा पुलिस ने बताया

इस घटना की जानकारी कनाडा पुलिस ने देते हुए बताया कि यह घटना नॉटिंघम ड्राइव’ के पास हुई. यॉर्क क्षेत्रीय पुलिस ने घटना का ब्यौरा देने के लिए एक संवाददाता सम्मेलन किया. इस दौरान बताया कि यह घटना ओंटारियो के रिचमंड हिल में ‘योंगे स्ट्रीट’ और ‘नॉटिंघम ड्राइव’ के बिलकुल करीब तब घटी, जब बच्चे डेकेयर में मौजूद थे. पुलिस ने बताया कि इस घटना में मृतक बच्चे की उम्र महज डेढ़ वर्ष थी.

घटना में 18 माह से 3 साल तक के बच्चे हुए घायल

इस डे केयर सेंटर में हुए हादसे में 18 महीने से तीन साल के बीच 6 अन्य बच्चे भी घायल हुए, जिनमें से एक की हालत गंभीर नाजुक बताई जा रही है. साथ ही बालवाटिका के तीन कर्मचारी भी घायल हुए हैं. पुलिसकर्मी केविन नेब्रिजा ने बताया कि इस मामले में एसयूवी के 70 वर्षीय चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस का यह मानना है कि यह हादसा जानबूझकर किया गया कृत्य नहीं था, बल्कि गलती से हुआ. इस पूरी घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

LPG Panic Booking: युद्ध की खबरों से देश में गैस बुकिंग रिकॉर्ड स्तर पर, एक दिन में 75 लाख से ज्यादा सिलेंडर बुक

ईरान-इजरायल तनाव के बीच देश में LPG सिलेंडर की बुकिंग में अचानक उछाल देखने को मिला है. 12 मार्च को रिकॉर्ड 75.7 लाख सिलेंडर बुक हुए, लेकिन सरकार ने कहा कि सप्लाई पूरी तरह सामान्य है.

More Articles Like This