सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग ढहा, अब तक आठ मजदूरों की मौत, कई अभी भी फंसे, बचाव कार्य जारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sikkim Tunnel Collapse: नामची जिले के सामरदुंग (झोलुंगे) स्थित एनएचपीसी की निर्माणाधीन तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना की सुरंग में हुए हादसा हो गया. मृतकों की संख्या आठ हो गई है. मंगलवार की सुबह सुबह 8:20 बजे तक की स्थिति में जिला प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है.

इस हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग ने दुख व्यक्त किया है. हादसे के बाद सुरंग में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर खोज एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है. प्रशासन के मुताबिक, बरामद किए गए आठ शवों को पोस्टमार्टम और अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं के लिए सिंगताम जिला अस्पताल, एसटीएनएम अस्पताल गंगटोक तथा नामची जिला अस्पताल भेजा गया है.

घटना पर मुख्यमंत्री तामांग ने जताया शोक

सीएम ने हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुखद घड़ी में राज्य की पूरी जनता शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है. उन्होंने दिवंगत श्रमिकों की आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह राहत एवं बचाव अभियान की लगातार निगरानी कर रहे हैं। जिला प्रशासन, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसएसडीएमए), सिक्किम पुलिस, एसडीआरएफ, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा, पाक्योंग और सिलीगुड़ी की एनडीआरएफ टीमों सहित विभिन्न विशेषज्ञ एजेंसियां सुरंग में फंसे शेष श्रमिकों तक पहुंचने और उन्हें बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर कार्य कर रही हैं.

उन्होंने बचाव कार्य में जुटे सभी अधिकारियों और कर्मियों के साहस, समर्पण और अथक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद वे लगातार अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं.

चलाया जा रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

नामची जिला प्रशासन, अधिकारियों, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सिक्किम पुलिस, फायर और इमरजेंसी सर्विस, स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित विभागों के साथ मिलकर लगातार ऑपरेशन चला रहा है. बयान में कहा गया है कि एसएसडीएमए स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और जरूरत पड़ने पर आगे की जानकारी दी जाएगी.

‘सुरंग के अंदर 27 मजदूरों के फंसे होने की आशंका‘

नामची जिले की कलेक्टर अनूपा टमलिंग ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा, “ऐसी संभावना है कि लगभग 27 मजदूर सुरंग के अंदर फंसे हुए हैं. हालांकि, सुरंग के अंदर की स्थिति के बारे में अभी तक पूरी जानकारी नहीं मिली है, इसलिए सही संख्या की पुष्टि नहीं हो पाई है.”

उन्होंने बताया कि नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एनडीआरएफ) की एक टीम टनल में दाखिल हो गई है और बचाव कार्य शुरू कर दिया है. उन्होंने आगे कहा कि एनडीआरएफ टीम के लौटने के बाद ही यह साफ जानकारी मिल पाएगी कि कितने वर्कर अंदर हैं और उनकी हालत कैसी है.

Latest News

Gold Silver Price Today: चांदी की कीमत में आई भारी गिरावट, सोने के भाव स्थिर, जानिए रेट

Gold Silver Price Today: अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी...

More Articles Like This

Exit mobile version