उन्नाव में हादसाः एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाग्रस्त हुई रोडवेज की दो बस, तीन यात्रियों की मौत, 31 घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Unnao Accident: यूपी के उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर सिरधरपुर और देवखरी गांव के पास मथुरा और आगरा डिपो की दो रोडवेज बसों की एक ट्रक से टक्कर हो गई. इस हादसे में जहां तीन यात्रियों की मौत हो गई, वहीं दोनों बसों के 31 यात्री घायल हो गए. पुलिस ने घायलों को बांगरमऊ सीएचसी भेजा. वहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

जानकारी के अनुसार, रविवार की आधी रात के बाद एक्सप्रेस-वे पर एक ट्रक किलोमीटर संख्या 226 सिरधरपुर गांव के सामने सड़क घेरकर खड़ा था. इसी दौरान आगरा फोर्ट की बस खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई. हादसे में 14 यात्री घायल हो गए. हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच एंबुलेंस से सभी घायलों को बांगरमऊ स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया साथ ही हाइड्रा मंगाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का प्रयास शुरू किया.

पुलिस रोडवेज बस हटवाने के बाद रात करीब 2:30 बजे क्षतिग्रस्त ट्रक को प्रीतमपुरा चौकी ले जाया जा रहा थी. इसी दौरान आगरा फोर्ट की ही दूसरी रोडवेज बस इस ट्रक में पीछे से टकरा गई. इस हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई और 17 घायल हो गए. फिर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को स्वास्थ्य केंद्र लाई. डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों बसों के घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया.

इस संबंध में कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि ट्रक सड़क के किनारे खड़ा था. दोनों बसों में 31 सवारियां घायल हुई हैं. तीन की मौत हुई है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

07 November 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

07 November 2026 Ka Panchang: 7 नवंबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ दिवाली...

More Articles Like This

Exit mobile version