दक्षिणपूर्वी ऑस्ट्रेलिया में जानलेवा बाढ़ की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Australia Flood:ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण‑पूर्वी राज्यों विक्टोरिया और न्यू साउथ वेल्स में बाढ़ की आपातकालीन चेतावनी जारी की गई है. ऑस्ट्रेलिया के मौसम विभाग ने सोमवार को विक्टोरिया के मध्य और उत्तरी हिस्सों और न्यू साउथ वेल्स के दक्षिण और दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में भारी की चेतावनी जारी की है.

मौसम विभाग ने कहा कि सेंट्रल विक्टोरिया के शहर सिमोर से लेकर पश्चिमी न्यू साउथ वेल्स के ब्रोकन हिल तक लगभग 650 किमी तक के क्षेत्र में सोमवार को छह घंटे में कुल 100 मिमी तक बारिश हो सकती है.

बारिश बन सकती है जानलेवा बाढ़ का कारण  

बयान में कहा गया कि “इस दौरान तीव्र बारिश होगी, जो खतरनाक और जानलेवा बाढ़ का कारण बन सकती है. इसके साथ ही तेज आंधी-तूफान के साथ अधिक बारिश की संभावना है.” वहीं, विक्टोरिया और न्यू साउथ वेल्स की स्टेट इमरजेंसी सर्विस शाखाओं ने लोगों से कहा है कि वे बाढ़ वाले इलाकों में पानी में गाड़ी न चलाएं और नदियों से दूर रहें.

मौसम विभाग द्वारा रविवार को जारी फ्लड वॉच अपडेट्स के अनुसार, भारी बारिश से 20 से अधिक जलाशय प्रभावित हो सकते हैं. इससे पहले 27 फरवरी को, साउथ ऑस्ट्रेलिया में तीव्र बारिश के कारण खतरनाक फ्लैश बाढ़ के लिए आपातकालीन चेतावनी जारी की गई थी.

मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह जारी एक गंभीर मौसम चेतावनी में कहा था कि शुक्रवार को साउथ ऑस्ट्रेलिया के उत्तर और उत्तर-पूर्व में भारी बारिश होगी, जो सप्ताह के अंत तक राज्य की राजधानी एडिलेड की ओर बढ़ सकती है.

इसे भी पढें:-‘मौजूदा हालात चिंता का विषय’, मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच सामने आया PM मोदी बयान

Latest News

07 November 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

07 November 2026 Ka Panchang: 7 नवंबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ दिवाली...

More Articles Like This

Exit mobile version