UP: कुशीनगर में हादसा, ट्रक से टकराया ऑटो, चालक सहित 4 की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP: यूपी के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा हुआ है. गुरुवार की सुबह यहां एक तेज रफ्तार ऑटो ट्रक से टकरा गया. इस हादसे में जहां चार लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

खड़े ट्रक से टकराया तेज रफ्तार ऑटो
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सवारियों को लेकर एक ऑटो कप्तानगंज की ओर से आ रहा था. इसी दौरान कुशीनगर जिले के हाटा कप्तानगंज मार्ग के मथौली नगर पंचायत में किसान इंटर कालेज के सामने तेज रफ्तार ऑटो गन्ना लदे ट्रक से टकरा गया. इस हादसे में टेंपो में सवार दो पुरुष और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया.

फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. तत्काल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान ऑटो चालक ने दम तोड़ दिया. अन्य घायलों का इलाज चल रहा है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस हादसे की जांच करते हुए फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version