UP: मुजफ्फरनगर में हादसा, ट्रक से टकराई कार, पति-पत्नी और बच्चे की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मुजफ्फरनगरः यूपी के मुजफ्फरनगर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में पति-पत्नी और बच्चे की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसे सोमवार की देर रात दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हुआ.

परिवार के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे अभिषेक

जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम के गांव राठीवास निवासी अभिषेक राठी अपनी पत्नी पूजा और चार वर्षीय पुत्र ईशान के साथ गांव के ही अपने दोस्त सुमित, उनकी पत्नी कविता और छह वर्षीय पुत्री के साथ वैगनआर कार से सोमवार रात हरिद्वार जा रहे थे.

ट्रक से पीछे से टकराई तेज रफ्तार कार

कार सुमित चला रहे थे. रात करीब एक बजे छपार में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कट के पास तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. काफी प्रयास के बाद ट्रक में फंसी कार को बाहर निकाला. इसके बाद सभी घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया. यहां चिकित्सकों ने अभिषेक और उनके पुत्र ईशान को मृत घोषित कर दिया,जबकि पत्नी पूजा को मेरठ रेफर कर दिया. इलाज की दौरान मंगलवार सुबह पूजा की भी मौत हो गई.

अन्य तीन घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This