यूपीः बिजनौर में खेत में आर्मी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, मंडराता रहा दूसरा हेलीकॉप्टर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Helicopter Emergency Landing: बिजनौर के ग्राम चमारान गढ़ी में मंगलवार की सुबह आसमान में भारतीय सेना के दो हेलीकॉप्टर चक्कर काटते ग्रामीणों को दिखे. बाद में एक हेलीकॉप्टर को पायलट ने खेत में उतारा.

इस बीच एक हेलीकॉप्टर की तकनीकी खराबी की वजह से खेत में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. करीब 20 मिनट तक हेलीकॉप्टर खेत में खड़ा रहा. पायलट नीचे उतरा और हेलीकाप्टर में आई कमी को ठीक करने लगा.

इस दौरान ऊपर उड़ रहा हेलीकाप्टर भी चक्कर लगाता रहा. हेलीकॉप्टर में आई गड़बड़ी को पायलट ने ठीक किया और वापस उड़ान भरकर रवाना हो गया.

हेलीकॉप्टर उड़ान के बाद ग्रामीणों ने मौके पर जाकर देखा तो काफी संख्या में मौके पर मोबिल आयल फैला हुआ था. हालांकि, इस दौरान पुलिस को सूचना नहीं दी गई. हेलीकॉप्टर खेत में उतरने से संबंधित वीडियो भी प्रसारित हो रहा है और ग्रामीणों में इसकी चर्चा हो रही है.

Latest News

Earthquake: भूकंप के झटकों से कांपी इंडोनेशिया की धरती, लोग घरों से बाहर निकले, जाने कितनी रही तीव्रता

Indonesia Earthquake: रविवार सुबह भूकंप के झटकों से इंडोनेशिया की धरती कांप उठी. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर...

More Articles Like This