CM देवेंद्र फडणवीस से मिली ‘गोंधळ’ की टीम, अब फिल्म को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूती से पेश करने की तैयारी

Must Read

Mumbai: मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ की टीम ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की. भारत की ओर से ऑस्कर के लिए आधिकारिक प्रविष्टि चुने जाने के बाद अब फिल्म की टीम इसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूती से पेश करने की तैयारियों में जुटी है. इस मुलाकात की पहल फिल्म निर्माता और आईएफटीडीए के अध्यक्ष अशोक पंडित ने की, जबकि प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बीजेपी मुंबई के अध्यक्ष अमीत साटम ने किया.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुति से जुड़ी तैयारियों के लिए जरूरी

इस दौरान टीम ने अमेरिका में फिल्म के प्रचार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुति से जुड़ी तैयारियों के लिए जरूरी आर्थिक और बुनियादी ढांचे से जुड़े सहयोग को लेकर मुख्यमंत्री के सामने अपनी बात रखी. संतोष दवाखर द्वारा लिखित, निर्देशित और निर्मित ‘गोंधळ’ की निर्माता दीक्षा दवाखर हैं. फिल्म के ऑस्कर सफर को लेकर टीम ने बताया कि अमेरिका में फिल्म को सही तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जरूरी संसाधन और तैयारियां बेहद अहम हैं.

टीम ने CM फडणवीस का आभार व्यक्त किया

इस प्रतिनिधिमंडल में एफडब्ल्यूआईसीई के महासचिव अशोक दुबे, आईएफटीडीए से निशांत उज्वल और फिल्म निर्माता स्वप्ना वाघमारे जोशी के साथ फिल्म की कलाकार मंडली से किशोर कदम, इशिता देशमुख और योगेश सोहनी भी मौजूद रहे. टीम ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने ‘गोंधळ’ की टीम को फिल्म के अंतरराष्ट्रीय सफर और अपनी अपील को उनके सामने रखने का मौका दिया.

मराठी सिनेमा के लिए भी एक खास

मेकर्स के लिए ‘गोंधळ’ का ऑस्कर सफर सिर्फ फिल्म की उपलब्धि नहीं, बल्कि मराठी सिनेमा के लिए भी एक खास मौका है. अब टीम की कोशिश है कि अमेरिका में फिल्म को सही मंच और पहचान मिले और ‘गोंधळ’ के जरिए मराठी सिनेमा की कहानी को वैश्विक स्तर तक पहुंचाया जा सके.

इसे भी पढ़ें. “आप हरी झंडी देंगे, तभी चच्चू को मिलेगी एंट्री”, OP राजभर ने अखिलेश पर साधा निशाना

Latest News

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रयास से बलिया में बनेगा ₹165 करोड़ का ROB, बांसडीहरोड रेलवे क्रॉसिंग पर खत्म होगा जाम

बलिया। बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन के पास रेलवे क्रॉसिंग संख्या 5सी/टी-3 पर दो लेन के रेल उपरिगामी सेतु (आरओबी) के...

More Articles Like This