UP: ठप हुई कामर्शियल गैस सिलिंडर की सप्लाई, अधिकारी बोले- लखनऊ सहित देश भर में सप्लाई प्रभावित

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Commercial Gas Cylinder: सोमवार सुबह से इंडियन ऑयल कार्पोरेशन ने कामर्शियल गैस सिलिंडर की सप्लाई ठप कर दी है. कारपोरेशन के अफसर के अनुसार, कामर्शियल गैस सिलेंडर की भराई बंद हो गई है. इससे राजधानी लखनऊ सहित देश भर में कामर्शियल गैस सिलिंडर की सप्लाई पर व्यापक असर पड़ा है. बताया गया है कि लखनऊ में रोजाना करीब 10000 गैस सिलेंडर की खपत है.

सप्लाई ठप होने का कारण खाड़ी देशों में अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच चल रहा युद्ध बताया जा रहा है. युद्ध के कारण दुनिया भर के बाजारों में तेल और गैस की कीमतें बढ़ रही हैं. वहीं, खाड़ी देशों से आयात-निर्यात प्रभावित होने लगा है. वहां बरस रहे बम के धमाकों की गूंज का असर लखनऊ के बाजार पर भी पड़ रहा है. कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि और गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है. विशेषज्ञों का कहना है कि यदि स्थिति जल्द सामान्य नहीं हुई तो उर्वरकों की आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है, जिससे खाद्य उत्पादन पर असर पड़ने और कीमतों में 30 से 40 फीसदी तक वृद्धि की आशंका है.

 

Latest News

पत्रकारिता में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय ‘अमेज़ अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित, IICC में सजी साहित्य और सहाफ़त की...

आज राजधानी दिल्ली के लोधी रोड स्थित ‘इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर’ (IICC) में अदब, शायरी और साझी तहज़ीब की...

More Articles Like This

Exit mobile version