UP Crime: बाइक सवार बदमाशों ने BJP नेता को मारी गोली, मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP Crime: यूपी के जौनपुर सनसनीखेज वारदात की खबर आ रही है. यहां बाइक सवार बदमाशों ने गुरुवार की सुबह गोली मारकर भाजपा के जिला मंत्री बोधापुर गांव निवासी प्रमोद यादव की हत्या कर दी है.

बदमाशों ने सीने में मारी गोली
बताया जा रहा है कि आज सुबह लगभग दस बजे प्रमोद यादव अपने चार पहिया वाहन से घर से निकले थे. जैसे ही वह गांव के मोड़ के पास रायबरेली-जौनपुर मार्ग के पास पहुंचे, तभी एक बाइक पर सवार तीन लोग पहुंचे और उन्हें गोली मार दी. गोली उनके सीने में लगी. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के साथ ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए. तत्काल लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई. घटना स्थल पर पुलिस फोर्स तैनात है. इस घटना को किन वजहों से अंजाम दिया गया है, अभी इसका पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मालूम हो कि प्रमोद यादव को 2012 में भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन नामांकन पत्र खारिज हो गया था. उस समय धनंजय सिंह की पत्नी जागृति निर्दल चुनाव लड़ी थीं.

Latest News

Banking Fraud Prevention: बैंक के नाम पर आ रहा SMS पड़ सकता है भारी! एक क्लिक में खाली हो सकता है अकाउंट, ऐसे रहें...

अगर आपके मोबाइल पर बैंक के नाम से SMS आता है तो सतर्क हो जाएं. भारत में बैंकिंग SMS स्कैम के मामलों में 146% की बढ़ोतरी हुई है. जानिए साइबर ठग कैसे लोगों को निशाना बना रहे हैं और इससे बचने के आसान तरीके.

More Articles Like This

Exit mobile version