UP Crime: सहारनपुर में डबल मर्डर, गोली मारकर ट्रक चालक और क्लीनर की हत्या

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP: यूपी के सहारनपुर से सनसीखेज वारदात की खबर आ रही है. यहां जिले के पंचकूला हाईवे पर दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर ट्रक चालक और क्लीनर की हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई.

कार सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
मिली जानकारी के मुताबिक, सहारनपुर के नांगल थाना क्षेत्र के लाखनोर बाईपास पर चालक और क्लीनर को गोली मारी गई. बताया जा रहा है कि कार सवार बदमाशों ने ट्रक चालक और क्लीनर की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए.

घटना की जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस
घटना की सूचना ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई. शवों को कब्जे में लेकर मृतकों की पहचान में जुट गई. एसएसपी मौके पर पहुंचे हैं. बताया जा रहा है कि ट्रक पर पंजाब का नंबर अंकित है. शवों को कब्जे में लेकर पुलिस घटना की जांच-पड़ताल करते हुए मृतकों की शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी है.

Latest News

BRICS में पाकिस्तान की बेइज्जती! पहलगाम हमले की निंदा पर खास दोस्त चीन ने भी जताई सहमति

New Delhi: समिट के घोषणा पत्र में पहलगाम हमले की निंदा और आतंकवादी गतिविधियों को समर्थन देने वालों को...

More Articles Like This

Exit mobile version