UP Crime: भदोही में सपा MLA के आवास पर युवती ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bhadohi Crime: यूपी के भदोही से सनसनीखेज खबर आ रही है. यहां सपा विधायक जाहिद बेग के आवास पर एक 18 वर्षीय युवती नाजिया ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि मृतका नाजिया विधायक के आवास पर तीसरी मंजिल के एक कमरे में रहती थी. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. शवों को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुटी है.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया गया है कि पोस्टमार्टम के दौरान विडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गई है, ताकि पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच हो सके. इसके लिए दो डॉक्टरों की एक पैनल बनाई गई है.

पुलिस गहनता से कर रही मामले की जांच-पड़ताल
इस मामले में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के असल कारणों का पता चल सकेगा. सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहना से घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है. उधर, इलाके के लोग घटना को लेकर तरह-तरह का कयास लगा रहे हैं.

Latest News

Saudi Arabia: सऊदी पर हूतियों का मिसाइल-ड्रोन हमला, US ने अपने नागरिकों को वापस बुलाया

Saudi Arabia News: सऊदी अरब के आसमान में लगातार मिसाइलों और ड्रोन का खतरा मंडरा रहा है. ईरान समर्थित...

More Articles Like This

Exit mobile version