UP Crime: बदमाशों ने सो रहे डॉक्टर पर बरसाई गोलियां, मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जौनपुरः यूपी के जौनपुर जिले से सनसनीखेज वारदात की खबर आ रही है. यहां बुधवार की देर रात जलालपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर चौराहे पर स्थित मकान में सोते समय बदमाशों ने चिकित्सक की गोली मारकर हत्या कर दी. बदमाशों ने चिकित्सक की आंख सहित शरीर के अन्य हिस्सों में पांच गोलियां मारी. घटना की सूचना मिलते ही रात में ही एसपी मौके पर पहुंचे. पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई.

किराए के मकान में हॉस्पिटल चलाते थे डा. तिलकधारी सिंह पटेल
जानकारी के अनुसार, मड़ियाहूं के हुसेहरा गोपीपुर निवासी डाक्टर तिलकधारी सिंह पटेल (34) पुत्र शिवासरे पटेल करीब 9 वर्ष से जलालपुर चौराहे पर स्थित एक किराए के मकान में श्री साई बाल चिकित्सालय के नाम से हॉस्पिटल चला रहे थे. दूसरे तल पर चिकित्सालय था और सबसे ऊपरी तल पर आवास में रहते थे.

बदमाशों ने चिकित्सक को मारी पांच गोली
बताया जा रहा है कि बुधवार की रात करीब 2 बजे बदमाश घर में घुस गए. अंदर सो रहे डाक्टर पर ताबतोड पांच गोलियां बरसा दी. चिकित्सक की आंख और शरीर के अन्य हिस्सों में गोली लगी, जिससे मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए.

गोली की आवाज सुन गार्ड मौके पर पहुंचा
गोलियों की आवाज सुनकर घटनास्थल से 50 मीटर दूर चौराहे पर स्थित पिकेट में लगे गार्ड मौके पर पहुंचे. तत्काल चिकित्सालय में मौजूद स्टाफ को घटना की जानकारी दी. स्टाफ को भी नहीं पता की गोली कहा चली है. गार्ड ने बताया कि ऊपर से गोली चलने की आवाज आई है तो भागकर आवास पर पहुंचा तो देखा कि वहां डाक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. शव बेड पर पड़ा था.

मौके पर पहुंचे एसपी सहित अन्य अधिकारी
उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. रात करीब तीन बजे एसपी डॉक्टर अजयपाल शर्मा, एसपी सिटी बृजेश कुमार, क्षेत्राधिकारी केराकत गौरव शर्मा इंस्पेक्टर राजेश यादव मौके पर पहुंचे. मामले की जांच-पड़ताल की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस
मृत चिकित्सक अभी अविवाहित थे. सुबह घटना की जानकारी होने पर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई. घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा हो रही है. क्षेत्राधिकारी केराकत गौरव शर्मा ने बताया कि हत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. मामले में कई विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है. जल्द ही घटना के खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version