UP: मथुरा में दो डबल डेकर बसों की भीड़त, दो की मौत, कई लोग घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP: मंगलवार की दोपहर यूपी के मथुरा जिले में सड़क हादसा हो गया. थाना क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेस पर खड़ी डबल डेकर बस में पीछे से डबल डेकर बस ने टक्कर मार दी. इस हादसे में जहां दो लोगों को मौत हो गई, वहीं 15 लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा. हादसे की जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल पर अधिकारियों का पहुंचना शुरू हो गया.

ब्रेक फेल होने की वजह से खड़ी थी बस
इस संबंध में थाना प्रभारी अजय कौशल ने बताया कि मंगलवार की दोपहर यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 103 पर डबल डेकर बस खड़ी थी. बस का ब्रेक फेल होने के कारण चालक ने गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा किया था.
इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार डबल डेकर बस ने खड़ी बस में टक्कर मार दी. इस हादसे में उत्तर नगर निवासी 70 वर्षीय परमानंद जोशी सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए. घायलों में तीन लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है.

श्रद्धालुओं को कुंभ स्नान कराकर नोएडा लौट रही थी दोनों बसें
थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों बस प्रयागराज से कुंभ स्नान कराकर नोएडा लौट रही थी. उधर, हादसे की जानकारी होने पर अधिकारियों का जिला अस्पताल पहुंचना शुरु हो गया. अधिकारियों ने घायलों का हाल जानते हुए इलाज के संबंध में चिकित्सकों से जानकारी ली.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version