बहराइच में हादसा: डंपर ने कार को मारी टक्कर, परिवार के पांच लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Road accident in Bahraich: यूपी के बहराइच में भीषण सड़क हादसा हुआ है. मंगलवार की सुबह बहराइच-लखनऊ हाइवे पर कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र में करीम बेहड स्थित एक ढाबा के तेज रफ्तार डंपर ने कार में टक्कर मार दी. इस हादसे में कार सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए दवा लेने जा रहे थे. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल भेजवाया.

लखनऊ दवा लेने जा रहे थे कार सवार
जानकारी के अनुसार, मटेरा थाना क्षेत्र के मटेरा चौराहा निवासी अबरार (28 वर्ष) सेना में जवान थे. मंगलवार को वो पिता गुलाम हजरत (65 वर्ष) की दवा लेने कार से लखनऊ जा रहे थे. उनके साथ उनकी पत्नी रुकैया (25), मां फातिमा (55 वर्ष) और एक माह की बेटी हानिया भी मौजूद थी. इसी दौरान बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर करीम बेहड के निकट एक ढाबा के पास कैसरगंज की ओर से आ रहे एक डम्पर कार में टक्कर मार दी.

हादसे में इन लोगों की हुई मौत
टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना में कार में सवार गुलाम हजरत, फातिमा, अबरार, चांद और हानिया की मौत हो गई और रूकैय्या गंभीर रूप से घायल हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया.

कोतवाल हरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया
इस संबंध में कोतवाल हरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि इस घटना में पांच लोगो की मौत हो गई है. एक महिला गम्भीर रूप से घायल है. उसका इलाज सीएचसी में चल रहा है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. उसकी तलाश की जा रही है.

Latest News

सोमालिया में आतंकी हमला: अल-कायदा से जुड़े अल-शबाब समूह के हमले में 20 सैनिकों की मौत

Terrorist Attack In Somalia: सोमालिया से बड़े आतंकी हमले की खबर सामने आई है. इस्लामी चरमपंथी लड़ाकों के घात...

More Articles Like This

Exit mobile version