UP: कबाड़ गोदाम में धमाके दहला इलाका, युवक की मौत, घटना की जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

रामपुर: यूपी के रामपुर से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां रविवार की दोपहर शहर की घनी आबादी में एक कबाड़ के गोदाम में हुए तेज धमाके ने इलाके के लोग दहल गए. इस ब्लास्ट में एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई.

गोदाम में कबाड़ तोड़ रहा था मजदूर

बताया जा रहा है कि मजदूर गोदाम में रखे कबाड़ को तोड़ रहा था. इसी दौरान यह धमाका हुआ. ऐसा माना जा रहा है कि इसमें कोई केमिकल के डिब्बे भी थे, जिन पर चोट लगने से ब्लास्ट हुआ है. कबाड़ का यह गोदाम गंज कोतवाली क्षेत्र के चौकी रझड़ मोहल्ले में घनी आबादी में है.

पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने बताया

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने बताया कि गोदाम में केमिकल के डिब्बे रखे थे. यह गोदाम मुहल्ला पंजाबियान के नन्हे का बताया गया है. घटना के समय गोदाम में सिविल कोतवाली क्षेत्र के ताश का मझरा गांव निवासी साबिर (18 वर्ष) काम कर रहा था. धमाके के बाद वह घायल हो गया. तत्काल उसे जिला अस्पताल भेज गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

उन्होंने कहा कि गोदाम में रखे केमिकल के डिब्बे कहां से आए थे और उनमें कौन सा केमिकल था, इसकी जांच कराई जाएगी. गोदाम के मालिक की भी तलाश की जा रही है. गंज कोतवाली पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए हैं. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Latest News

15 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज 15 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 7:44 बजे तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि शुरू होगी. आज ऋषि पंचमी का पर्व मनाया जाएगा. जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, योग और सूर्योदय-सूर्यास्त का पूरा समय.

More Articles Like This

Exit mobile version