UP: रिश्वत ले रही थी महिला PCS अधिकारी, विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ दबोचा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मथुरा: लखनऊ की विजिलेंस टीम ने मथुरा की जिला पंचायत राज अधिकारी पीसीएस किरण चौधरी को हजारों की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा है. कार्रवाई के दौरान टीम ने कार्यालय को पूरी तरह से घेर लिया. टीम द्वारा कार्यालय में रखे दस्तावेजों की जांच-पड़ताल की गई, जिसके बाद यहां से कुछ फाइलों को भी जब्त किया गया.

70 हजार की रिश्वत लेते ही टीम ने दबोचा
बताया गया है कि टीम महिला पीसीएस अधिकारी किरण चौधरी के इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंची थी. यहां शिकायतकर्ता द्वारा उन्हें 70 हजार रुपये की रिश्वत दी गई. जैसे ही महिला अधिकारी ने ये रकम ली, उसी दौरानटीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद दूसरी टीम राजीव भवन स्थित उनके कार्यालय पहुंची. यहां शिकायतकर्ता भी साथ में थे. टीम ने यहां से कुछ फाइलें जब्त कीं, जिन्हें अपने कब्जे में ले लिया.

महिला अधिकारी को साथ लेकर लखनऊ चली गई टीम
बताया गया है कि पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एक ग्राम प्रधान ने विजिलेंस में शिकायत की थी, जिसके बाद लखनऊ से दो टीमों ने एक साथ ये कार्रवाई की. टीम महिला अधिकारी को अपने साथ लेकर लखनऊ चली गई. अधिकारी द्वारा रिश्वत लेने की इस घटना की कर्मचारियों में चर्चा हो रही है.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version