UP: गाजियाबाद में आग का गोला बनी 500 झुग्गियां, ब्लास्ट हुए गैस सिलिंडर, 6 बच्चों के लापता होने की आशंका

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ghaziabad Fire: गाजियाबाद से अगलगी की खबर सामने आई है. यहां बृहस्पतिवार दोपहर इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनवानी गांव में भीषण आग लग गई. देखते ही देखते 500 से अधिक झुग्गियों से आग की ऊंची लपटने उठने लगी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग में करीब 6 बच्चों के लापता होने की बात सामने आ रही है. हालांकि अभी तक किसी अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है.

सिलिंडरों के तेज धमाके से दहला इलाका

भीषण आग के बीच झुग्गियों में रखे रसोई गैस सिलिंडर एक के बाद एक फटने लगे. तेज धमाकों की आवाज से पूरा क्षेत्र दहल उठा और लोगों में दहशत फैल गई. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल और दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंचीं. दमकल कर्मियों ने बिना देरी किए आग बुझाने का काम शुरू कर दिया.

आग पर काबू में जुटी दर्जनों दमकल की गाड़ियां

आग पर काबू पाने के लिए दर्जनों दमकल गाड़ियां लगाई गई. अग्निशमन अभियान में कई घंटे लगने की संभावना है, क्योंकि आग बड़े क्षेत्र में फैली है. आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. हालांकि यह जानकारी सामने आ रहा है कि कबाड़ के गोदाम में आग लगी थी, जिसके बाद यह झुग्गियों तक पहुंच गई.

करीब एक दर्जन से अधिक वाटर टेंडर आग बुझाने में जुटी हैं. स्थानीय निवासियों ने भी अपनी जान जोखिम में डालकर आग बुझाने में मदद की कोशिश की. डीएम, डीसीपी सिटी एसीपी, सीएफओ, सीएमओ सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज ग्रहों की चाल किस राशि के लिए लाएगी खुशखबरी, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This