UP: परिवहन निगम के कर्मियों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने सहायता राशि में की वृद्धि

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bus Accident Compensation: परिवहन निगम के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है. योगी सरकार ने कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत का फैसला लिया है. अब बस दुर्घटना या सेवा के दौरान किसी भी कारण से मृत्यु होने पर चालक-परिचालक सहित सभी कार्मिकों के आश्रितों को अंतिम संस्कार के लिए तत्काल 20 हजार रुपये दिए जाएंगे.

परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया

परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि राज्य सड़क परिवहन निगम में यात्री राहत एवं सुरक्षा योजना के तहत यह प्रविधान लागू किया गया है. इसके दायरे में नियमित, संविदा और आउटसोर्स सभी प्रकार के कार्मिक शामिल होंगे.

पहले आश्रितों को केवल पांच हजार रुपये की आकस्मिक सहायता दी जाती थी, जिसे बाद में कर्मचारी के वेतन से काट लिया जाता था. अब नई व्यवस्था में 20 हजार रुपये सीधे निगम की आय से दिए जाएंगे और इसकी भरपाई यात्री राहत एवं सुरक्षा योजना से की जाएगी. यह निर्णय कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिससे उनके परिवारों को कठिन समय में आर्थिक सहारा मिल सके.

मंत्री ने यह भी बताया कि परिवहन निगम लगातार अपने चालकों और परिचालकों को प्रशिक्षण दे रहा है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके. बावजूद इसके यदि कोई हादसा होता है और किसी कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है, तो यह सहायता राशि उनके परिवार के लिए बड़ी मदद साबित होगी.

Latest News

Ganesh Chaturthi 2026: गणपति मेरा बड़ा प्यारा… गणेश चतुर्थी पर अपनों के भेजें ये संदेश

Ganesh Chaturthi 2026: हर साल भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन गणेश चतुर्थी का त्योहार...

More Articles Like This

Exit mobile version