गाजियाबाद में बोले डिप्टी CM बृजेश पाठक, योगी ही होंगे UP के अगले मुख्यमंत्री, विपक्ष पर साधा निशाना

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Brajesh Pathak In Ghaziabad: गाजियाबाद पहुंचे यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा. योगी आदित्यनाथ ही प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे. उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ फिर से सरकार बनाएगी.

एमएलसी चुनाव में पार्टी को मिली हार पर डिप्टीसीएम ने कहा…

एमएलसी चुनाव में पार्टी को मिली हार पर डिप्टीसीएम ने कहा कि जिन सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है, उनका विश्लेषण किया जा रहा है. उम्मीदवारों के नाम देरी से घोषित होना भी हार की एक वजह रही है. पार्टी इस पूरे मामले की समीक्षा कर रही है.

सपा नेता आजम खान को जेल से बाहर आते ही ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के मामले पर बृजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पहले से बेहतर हुई है. यह पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया है और इसमें भाजपा का कोई हस्तक्षेप नहीं है.

वहीं, दिल्ली में इंडी गठबंधन की प्रस्तावित रैली को लेकर उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा. कहा कि कुछ लोग भीड़ जुटाकर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं. इस तरह के काम सत्ता की भूख में किए जा रहे हैं.

Latest News

चंडीगढ़ में कांग्रेस पर शाह का वार: सिख दंगों की बरसी पर रैली निकालने का किया विरोध, कहा- सिखों के जख्मों पर छिड़का नमक

Amit Shah: रविवार को चंडीगढ़ के स्थापना दिवस समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल...

More Articles Like This

Exit mobile version