अमित शाह की रैली से पहले पंजाब में AAP को बड़ा झटका, दो विधायकों ने दिया इस्तीफा, आज BJP में हो सकते हैं शामिल

Punjab: अमित शाह की रैली से पहले पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है. पटियाला जिले की दो विधानसभा सीटों से पार्टी के विधायकों ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. इनमें सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और समाना से विधायक एवं पूर्व मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा शामिल हैं. दोनों विधायकों ने आज पार्टी छोड़ने का ऐलान किया. दोनों विधायकों के आज चंडीगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा के दौरान बीजेपी में शामिल होने की चर्चा है.

पार्टी से इस्तीफा देने की वजह बताएंगे

हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पार्टी छोड़ने के बाद दोनों विधायक शाम 4:30 बजे चंडीगढ़ प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इस दौरान वे पार्टी से इस्तीफा देने की वजह भी बताएंगे. चेतन सिंह जौड़ामाजरा आम आदमी पार्टी की सरकार में मंत्री रह चुके हैं. हालांकि, कुछ समय पहले पार्टी ने समाना विधानसभा सीट पर उनकी जगह पूर्व अकाली नेता सुरजीत सिंह रखड़ा को हलका इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंप दी थी. इसके बाद से ही पार्टी में उनकी भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे थे.

विवादों में रहे हैं सनौर से विधायक हरमीत सिंह

वहीं, सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा भी विवादों में रहे हैं. उनके खिलाफ रेप का केस दर्ज हुआ था. इसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया चले गए थे. बाद में जांच में शामिल होने के लिए भारत लौटने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. दो विधायकों के एक साथ इस्तीफा देने से पंजाब की राजनीति और आम आदमी पार्टी में हलचल तेज हो गई है. इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारों में अब सभी की नजरें शाम 4:30 बजे होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस पर हैं. ऐसा माना जा रहा है कि दोनों विधायक यहां अपने इस्तीफे की वजह और अपनी आगे की राजनीतिक रणनीति को लेकर खुलकर बात कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें. कांग्रेस पर बरसे CM योगीः कहा- चौरीचौरा के 172 देशभक्तों को फांसी की सजा हुई तो कहां थे नेहरू

Latest News

बांग्लादेशः मांग को लेकर पुलिस चौकियों में तोड़-फोड़, सुरक्षाबलों ने दागे आंसू गैस के गोले

Violence In Bangladesh: एक बार फिर बांग्लादेश में हिंसा भड़क उठी है. बांग्लादेश में वेतन बढ़ाने की मांग को...

More Articles Like This

Exit mobile version