UP: एक लाख का इनामी जीतू मुठभेड़ में ढेर, पिस्टल और कारतूस बरामद

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊ: मैनपुरी पुलिस व यूपी STF आगरा यूनिट के संयुक्त ऑपरेशन में हत्या में वांछित 1 लाख का इनामी अपराधी ढेर हो गया. यह जानकारी मंगलवार को पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने दी. पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने एक बयान जारी कर बताया कि मैनपुरी पुलिस व एसटीएफ की आगरा इकाई के संयुक्त अभियान में हत्या के मामले में वांछित जितेंद्र उर्फ जीतू ढेर हो गया.

हत्या सहित दर्ज थे कई संगीन मामले

मुठभेड़ में ढेर जितेंद्र हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र में पहाड़पुर का निवासी था. हाथरस जिले के हाथरस जंक्शन थाने में उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट सहित कई संगीन मामले दर्ज थे. उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था. डीजीपी के मुताबिक, मैनपुरी जिले के थाना एलाउ अंतर्गत तारापुर कट पुलिया पर हुई पुलिस मुठभेड़ में जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया.

उन्होंने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक अवैध 32 बोर की पिस्तौल, कई खोखा व कारतूस एवं बाइक बरामद हुई. अधिकारी ने बताया कि घायल आरोपी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मारे गए बदमाश की पहचान जितेंद्र उर्फ जीतू के रूप में हुई है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

हथेली में शुक्र पर्वत पर है स्टार का निशान, तो इन चीजों से रहे बेहद सावधान, लाइफ में होती है राजसी ठाठ-बाट

Star on Shukra Parvat palmistry: हर किसी के हाथों में बहुत सारे निशाल और लकिरे होती है. ऐसे में...

More Articles Like This