UP News: बदायूं में वारदात, गोली मारकर करणी सेना के जिला उपाध्यक्ष की हत्या

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: यूपी के बदायू में सोमवार की देर रात सनसनीखेज घटना हुई. दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सादुल्लापुर में करणी सेना के जिला उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. जबकि अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है.

पड़ोसी ने मारी गोली, गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, देर रात करणी सेना के जिला उपाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक सुधीर कुमार सिंह के भाई राजीव ने बताया कि सोमवार रात उनके पड़ोसी नन्हे नाम के व्यक्ति ने सुधीर को गोली मार दी, जो उनके पेट में जा लगी. तत्काल सुधीर को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.

फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
इस संबंध में एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. राजीव की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. मुख्य आरोपी नन्हे को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

15 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज 15 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 7:44 बजे तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि शुरू होगी. आज ऋषि पंचमी का पर्व मनाया जाएगा. जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, योग और सूर्योदय-सूर्यास्त का पूरा समय.

More Articles Like This

Exit mobile version