UP News: ब‍िजनौर में सड़क हादसा, पिता-पुत्र सहित चार लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: बिजनौर से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां बुधवार की सुबह नजीबाबाद थाना क्षेत्र के हरिद्वार-नैनीताल नेशनल हाईवे किनारे बुधवार सुबह चार शव मिले. मौके पर दुर्घटनाग्रस्त कार भी खड़ी मिली. बताया जा रहा है कि मृतकों में सिपाही, उसका पिता भाई और मामा शामिल है. शवों को कब्जे में लेकर पुलिस घटना की जांच कर रही है.

अपने पिता को दवा दिलाने ऋषिकेश जा रहा था सिपाही
बताया जा रहा है कि सिपाही अपने पिता को ऋषिकेश दवाई दिलवाने जा रहा था. हरिद्वार-नैनीताल नेशनल हाइवे- 74 पर कोतवाली नजीबाबाद क्षेत्र के गांव गुनियापुर के पास गन्ना क्रय केंद्र के सामने खाली पड़े प्लाट में अलग-अलग स्थान पर कार सवारों के चार शव मिले हैं. मौके पर दुर्घटनाग्रस्त फोर्ड फिगो कार भी खड़ी मिली हैं. एक शव कार से 50 मीटर दूर दूसरे प्लाट में पड़ा मिला. पुलिस का कहना है कि कार पलटने से चारों की मौत हुई है.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल
मृतकों की पहचान सिपाही परविंदर (35 वर्ष), उसका भाई रतन सिंह (32) पुत्र मेहर चंद, पिता मेहर चंद निवासी गांव सिरकेडा थाना बछराऊ जिला अमरोहा और उसके 50 वर्षीय मामा देवेंद्र निवासी कोंधा थाना गजरौला जिला अमरोहा के रूप में हुई.

अमरोहा से ऋषिकेश जा रहे थे कार सवार
बताया जा रहा है कि परविंदर अपने पिता मेहर चंद, भाई और मामा के साथ पिता को दवाई दिलाने ऋषिकेश जा रहा था. सिपाही की पोस्टिंग वर्तमान में जनपद रामपुर के किसी थाने में थी. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. जांच के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस संबंध में थाना प्रभारी नजीबाबाद राजेंद्र सिंह ने बताया कि ऐसी संभावना है कि कार की रफ्तार तेज होने की वजह से कई बार पलटी है. इस वजह से शव बाहर निकल गए थे. घटना की जांच करते हुए हाईवे के सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है.

Latest News

Chandra Grahan: चंद्रग्रहण के दिन गलती से भी न छुएं चीजें, नकारात्मक ऊर्जा हो जाएंगी सक्रिय

Chandra Grahan : साल का पहला चंद्रग्रहण 3 मार्च 2026 को लगने वाला है. बता दें कि चंद्रग्रहण के...

More Articles Like This

Exit mobile version