UP: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सोमवार को मनरेगा और शंकराचार्य मुद्दे को लेकर विधानसभा घेराव का ऐलान किया था. इसको लेकर सोमवार को लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता जुटे, लेकिन उन्हें यहां से निकलने के दौरान पुलिस ने रोक दिया.
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: Congress party lays siege to the assembly in protest against the state government. pic.twitter.com/9jxlvP14bv
— ANI (@ANI) February 17, 2026
इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई. हो-हल्ला के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, विधायक आराधना मिश्रा समेत कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए. इससे मौके पर गहमागहमी का माहौल हो गया.

इस समय विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है. इसको देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई. मनरेगा और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है, जिसको देखते हुए कई बड़े नेताओं को नजरबंद किया गया.
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता राजधानी लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने के लिए कूच करने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई.
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचे प्रदर्शन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, नेता विधानमंडल कांग्रेस आराधना मिश्रा मोना, विधायक वीरेंद्र चौधरी सहित कई सांसद, पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल हुए.
विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश भर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचे हैं, लेकिन पुलिस ने उन्हें घेराव करने से रोक लिया और सभी को बस के माध्यम से ईडो गार्डन गार्डन छोड़ा.