UP: भोले बाबा के सत्संग में भगदड़, 80 लोगों की मौत की खबर, कई लोग घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP: यूपी के हाथरस से भीषण हादसे की खबर आ रही है. यह हादसा जिले के सिकंदराराऊ कस्बे में हुआ है. यहां भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मच गई. इस भगदड़ में 80 से अधिक लोगों के मौत की खबर आ रही है. अब तक 25 शव एटा पोस्टमार्टम गृह पर लाए गए हैं. मृतकों में कई महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल हैं.

बताया जा रहा है कि सत्संग समाप्त होने के बाद यहां से जैसे भी भीड़ निकलना शुरू हुई, इसी बीच भगदड़ मच गई. इस भगदड़ में महिलाएं और बच्चे बुरी तरह से कुचलते चले गए. मौके पर चीख पुकार मच गई. हादसे में घायल लोगों को मेडिकल कॉलेज एटा भेजा गया है. यहां 80 से अधिक लोगों की मौत की सूचना है. ये आंकड़ा बढ़ भी सकता है.

मृतकों में हाथरस और एटा के रहने वाले बताए जा रहे हैं. डीएम आशीष कुमार और एसपी निपुण अग्रवाल मौके के लिए रवाना हो गए हैं. अब तक 25 शव एटा पोस्टमार्टम गृह पर लाए गए हैं. मृतकों में कई महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है. घटनास्थल एटा सिकंदराराऊ के बार्डर पर है.

एटा शहर के मोहल्ला वनगांव निवासी रामदास की पत्नी सरोज लता की भी मौत हो चुकी है, जबकि बेटा और बहू की हालत नाजुक बनी हुई है.

हाथरस के सीएमओ ने हादसे में 27 लोगों की मौत की पुष्टि की है, जिनमें 25 महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं. वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में हुए हादसे पर संज्ञान लिया है. सीएम ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

हादसे को अपनी आंखों से देखने वाली एक युवती ने बताया कि सत्संग में बहोत अधिक भीड़ उमड़ी हुई थी. सत्संग समाप्त होने के बाद लोग वहां से जाने लगे. इसी दौरान निकलने की जल्दबाजी में भगदड़ मच गई. भीड़ में लोगों की चीख-पुकार सुनाई देने लगी.लोग एक-दूसरे को देख ही नहीं रहे थे. महिलाएं और बच्चे गिरते चले गए. भीड़ उन्हें रौंदते हुए आगे निकल रही थी. कोई बचाने वाला नहीं था. चारो तरफ चीख पुकार मची हुई थी. मेरी आंखों के सामने अभी भी वह भयानक मंजर दिखाई दे रहा है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This