US Attack: अमेरिकी हमले से ईरान में भारी तबाही, 30 की मौत, 260 से अधिक घायल!

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Attack: ईरान पर अमेरिका द्वारा किए गए हवाई हमलों से इस्लामिक गणराज्य में भारी तबाही हुई है. ईरानी सरकार की प्रवक्ता फातेमेह मोहाजेरानी ने बुधवार को बताया कि ईरान पर अमेरिका द्वारा किए गए हवाई हमलों में हाल के दिनों में 30 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है.

हालांकि, फातेमेह मोहाजेरानी ने यह साफ नहीं किया कि उन्होंने 30 से अधिक मौतों का आंकड़ा किस अवधि के दौरान का दिया है. ईरान की सरकार की तरफ से यह बयान ऐसे समय आया है, जब ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि रातभर हुए अमेरिकी हवाई हमलों में 260 से अधिक लोग घायल हुए हैं.

ईरानी सेना ने कहा है कि इरानशहर के बम्पूर गैरीसन पर हुए अमेरिकी हमले में उसके सात सैनिकों की मौत हुई है. साथ ही ईरानी सेना ने कहा कि सही समय आने पर इस हमले का निर्णायक जवाब दिया जाएगा. सेना ने इस हमले को कायरतापूर्ण आक्रामकता करार दिया है. सेना के अनुसार, अमेरिकी सेना ने बम्पूर स्थित सैन्य बैरक पर 13 मिसाइलें दागीं.
इस हमले में 388वीं ब्रिगेड के सात सैनिकों की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं. ईरानी सेना ने दावा किया कि ‘निष्क्रिय रक्षा उपायों’ की वजह से जनहानि को सीमित रखने में मदद मिली. सेना का आरोप है कि अमेरिकी हमलों का उद्देश्य अधिकतम जनहानि पहुंचाना था.

इसके तहत सैन्य अड्डे के गेस्ट हाउस, सुरक्षा चौकियों और आवासीय सुविधाओं को निशाना बनाया गया. ईरान पर अमेरिका द्वारा रातभर किए गए ताजा हवाई हमलों में 260 से अधिक लोग घायल हुए हैं. यह जानकारी ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बुधवार को दी. हाल के दिनों में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के दौरान हुए किसी भी अन्य हमले की तुलना में इस बार घायलों की संख्या कहीं ज्यादा बताई गई है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This