US Attack On Iran: ईरान के दो पुलों पर अमेरिका ने किया हवाई हमला, सात नागरिकों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Attack On Iran: अमेरिका ने ईरान के होरमोजगान प्रांत के बंदर खमीर क्षेत्र में दो पुलों पर हवाई हमला किया. इस हमले में सात नागरिकों की मौत हो गई और अन्य नौ के घायल हो गए हैं. यह दावा ईरानी मीडिया ने किया है.
सरकारी प्रसारक आईआरआईबी के मुताबिक, अमेरिकी हवाई हमलों में काहूरस्तान गांव के निकट स्थित एक पुल और शूर नदी पर बने दूसरे पुल को निशाना बनाया गया. वहीं, इन हमलों में सात लोगों के मारे जाने और नौ लोगों के घायल होने की सूचना मिली है.

इससे पहले फार्स समाचार एजेंसी ने बताया था कि बंदर अब्बास को लार शहर से जोड़ने वाला प्रमुख काहूरस्तान पुल अमेरिकी हमले में क्षतिग्रस्त हो गया. यातायात बहाल करने के लिए सड़क निर्माण एजेंसियां वैकल्पिक मार्ग तैयार करने और पुल की मरम्मत का कार्य कर रही हैं. हालांकि, इन दावों की पुष्टि नहीं हुई है और अमेरिका की ओर से इस संबंध में तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

Latest News

Gold Hallmarking Charges: सोने की हॉलमार्किंग फीस बढ़ी, जानें गहने खरीदने वालों पर कितना पड़ेगा असर

सोने के गहने खरीदने वालों के लिए हॉलमार्किंग फीस से जुड़ा नया बदलाव लागू हो गया है. अब एक सोने की वस्तु की हॉलमार्किंग फीस 75 रुपये होगी. जानिए नए नियम और ग्राहकों पर इसका असर.

More Articles Like This

Exit mobile version