अमेरिका ने सीजफायर के बीच ईरान के तेल टैंकर पर किया हमला, ट्रंप ने दी ये चेतावनी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Iran Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव और युद्ध जैसी स्थिति के बीच अमेरिकी सेना ने बुधवार को एक ईरानी तेल टैंकर पर हमला किया. इस कार्रवाई के साथ ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर समझौते का दबाव बढ़ाते हुए चेतावनी दी है कि अगर समझौता नहीं हुआ तो बमबारी फिर से शुरू हो सकती है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, यह हमला ओमान की खाड़ी में हुआ, जब एक ईरानी तेल टैंकर अमेरिकी नाकाबंदी को तोड़कर बंदरगाहों की ओर जाने की कोशिश कर रहा था.

कमांड के अनुसार

कमांड के अनुसार, एक लड़ाकू विमान ने टैंकर के रडर यानी कि दिशा नियंत्रित करने वाले हिस्से को निशाना बनाया. हालांकि, इस समय ईरान और अमेरिका के बीच आधिकारिक रूप से ‘सीजफायर’ लागू है, फिर भी लगातार क्षेत्र में तनाव बना हुआ है. ईरान की सरकार ने कहा है कि वह अमेरिका के नए प्रस्तावों पर विचार कर रही है. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि 2 महीने से चल रहा युद्ध जल्द खत्म हो सकता है और जंग के कारण रुकी हुई तेल और गैस आपूर्ति फिर से शुरू हो सकती है.

जंग को लेकर ट्रंप ने कहा…

जंग को लेकर ट्रंप ने यह भी कहा कि यह सब इस बात पर निर्भर करेगा कि ईरान अमेरिका की शर्तें मानता है या नहीं. उन्होंने चेतावनी देते हुए लिखा, ‘अगर वे सहमत नहीं हुए तो बमबारी शुरू होगी. अगर समझौता नहीं होता है तो हम हमला करेंगे और यह पहले से कहीं ज्यादा बड़े स्तर और ज्यादा तीव्रता वाला होगा.’ ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान के अधिकारी युद्ध खत्म करना चाहते हैं. उन्होंने कहा, ‘हम उन लोगों से बात कर रहे हैं जो समझौता करना चाहते हैं और हम देखेंगे कि क्या वे हमारे लिए संतोषजनक समझौता कर सकते हैं.’

Latest News

16 May 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

16 May 2026 Ka Panchang: 16 मई को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और शनिवार का...

More Articles Like This