अमेरिका: कैलिफोर्निया की मस्जिद में ताबड़तोड़ गोलीबारी, सुरक्षा गार्ड सहित तीन लोगों की मौत, दो संदिग्ध ढेर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

San Diego Mosque Shooting: अमेरिका से सनसनी फैलाने वाली खबर सामने आई है. यहां कैलिफोर्निया में सैन डिएगो स्थित मज्जिद में ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई. सोमवार को हुई इस घटना में सुरक्षा गार्ड सहित तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो किशोर संदिग्ध हमलावर ढेर हो गए.

यह केंद्र सैन डिएगो काउंटी की सबसे बड़ी मस्जिद है और इसमें अल रशीद स्कूल भी शामिल है, जो पांच वर्ष और उससे अधिक आयु के छात्रों के लिए अरबी भाषा, इस्लामी अध्ययन और कुरान के पाठ्यक्रम प्रदान करता है.

सैन डिएगो काउंटी की इस सबसे बड़ी मस्जिद में हुए इस खूनी हमले को पुलिस ‘घृणा अपराध’  मानकर जांच कर रही है. यह भीषण हमला उस समय हुआ, जब मस्जिद के अंदर बच्चों का स्कूल चल रहा था और गैर-मुस्लिमों का एक समूह इस्लाम के बारे में जानने के लिए वहां आया हुआ था.

सैन डिएगो पुलिस प्रमुख स्कॉट वाहल ने घटनास्थल के सामने एक पड़ोस के पार्क में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी. पुलिस प्रमुख ने बताया कि सोमवार को सैन डिएगो की एक मस्जिद में हुई गोलीबारी में तीन पुरुषों की मौत हो गई और दो किशोर संदिग्ध भी मारे गए. वाहल ने कहा कि मामले की जांच घृणा अपराध के रूप में की जा रही है, लेकिन उन्होंने घटना के संबंध में और अधिक जानकारी नहीं दी.

वहीं, कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूजॉम के कार्यालय ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा है कि वे स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This