US Firing: फैमिली पार्टी के बीच अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Firing: रविवार को अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में एक पारिवारिक पार्टी के दौरान गोलीबारी की घटना हुई. इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 14 लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है. यह घटना रविवार को करीब 12:50 बजे दक्षिण-पूर्व ह्यूस्टन के चेरी हिल के 6000 ब्लॉक में हुई.

फायरिंग की सूचना मिलते ही ह्यूस्टन पुलिस विभाग के अधिकारी कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गए. पुलिस को मौके पर कई घायल लोग घर के अंदर और आसपास अलग-अलग जगहों पर मिले.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस असिस्टेंट चीफ पैट्रीशिया कैंटू ने बताया

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस असिस्टेंट चीफ पैट्रीशिया कैंटू ने बताया कि यह घटना एक फैमिली पार्टी के दौरान हुई, जहां एक अनवांटेड गेस्ट को घर छोड़ने के लिए कहा गया. इसी व्यक्ति ने गोली चलाना शुरू किया, जिसके बाद कुछ अन्य लोगों ने जवाबी फायरिंग की.

ह्यूस्टन फायर डिपार्टमेंट भी मौके पर पहुंचा और एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की. कैंटू के अनुसार, कई घायल लोग गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि कुछ घायलों ने खुद ही पास के अस्पतालों तक पहुंचकर इलाज कराया.

कई लोगों को लिया गया हिरासत में

पुलिस ने घटना के बाद कई लोगों को हिरासत में लिया है, लेकिन अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि मुख्य गोली चलाने वाला आरोपी पुलिस की हिरासत में है या नहीं. पुलिस की जांच-पड़ताल जारी है.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version