US-Iran War: ईरान ने बंदर अब्बास पोर्ट पर हमले का लिया बदला, अमेरिकी एयरबेस को IRGC ने बनाया निशाना

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US-Iran War: अमेरिका द्वारा ईरान पर हमले के बाद एक बार फिर से दोनों देशों में जंग शुरू होती दिख रही है. दोनों देशों के बीच जारी शांति वार्ता (पीस टॉक) फेल हो गई है. ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उन्होंने बंदर अब्बास पोर्ट के पास हुए हमलों के जवाब में अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाते हुए अटैक किया है.

कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा…

इसी बीच बयान जारी कर कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि वो अपने देश की ओर दागी गई मिसाइलों और ड्रोन्स को रोक रहे हैं. न्यूज एजेंसी तसनीम की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने स्थानीय समयानुसार सुबह 4:50 बजे बंदर अब्बास पोर्ट के पास हुए अमेरिकी हमले के बाद एक अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाते हुए जवाबी कार्रवाई की है. IRGC की ओर से फिलहाल ये नहीं बताया गया है कि उन्होंने अमेरिका के किस बेस को निशाना बनाया है.

IRGC की चेतावनी

अमेरिका को IRGC ने सीधे तौर पर सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर इस तरह के हमलों को दोबारा दोहराया गया तो ईरान की तरफ से इससे भी ज्यादा निर्णायक प्रतिक्रिया दी जाएगी और इसके गंभीर परिणामों के लिए केवल हमलावर जिम्मेदार होगा.

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This