US-Iran War: ईरान के तेल ठिकानों को बनाया निशाना, ट्रंप का दावा- खार्ग आइलैंड तबाह

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US-Iran War: एक बार फिर से अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ चुका है. यूएस ने रविवार को ईरान के ठिकानों को निशाना बनाया था. इसके बाद ईरान ने भी करारा जवाब देते हुए जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर घातक हमला किया. इस बीच यूएस के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने सोमवार को कहा कि यूएस ने खार्ग आइलैंड को पूरी तरह से तबाह कर दिया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो देखकर लग रहा है कि वह एनिमेटेड हैं. इसके कैप्शन में ट्रंप ने लिखा, ‘खार्ग द्वीप के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए हैं.’ अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों पर अटैक का दावा किया है. इस बीच ईरान ने जॉर्डन पर हमला कर दिया. जॉर्डन की सेना का कहना है कि उसने सोमवार को अपने हवाई क्षेत्र में दाखिल हुईं आठ मिसाइलों को रोका.

यह बयान तब आया है, जब ईरान के IRGC ने कहा कि लारक द्वीप पर अमेरिकी हमले के बाद उसने जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए.

 

ईरान के ठिकानों पर अमेरिका का हमला

अमेरिकी सेना ने रविवार को ईरान के लारक द्वीप पर मौजूद दो लॉन्चरों को निशाना बनाया. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के प्रवक्ता टिम हॉकिन्स ने कहा, ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के जवानों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में समुद्री बारूदी सुरंगों के साथ रॉकेट लॉन्च करने की तैयारी करते हुए देखा गया था.’

उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना क्षेत्र पर करीबी नजर बनाए हुए है और इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से व्यापारिक जहाजों की आवाजाही सुरक्षित रखने के लिए तैयार है. मालूम हो कि अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध लंबे वक्त चलने के बाद थम गया था, लेकिन अब एक बार फिर से आग भड़कती हुए नजर आ रही है.

Latest News

गाजीपुर में नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का भव्य समापन, महाराष्ट्र बना चैंपियन, यूपी को मिला दूसरा स्थान

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 एवं स्पेशल ओलम्पिक प्रतियोगिता का समापन हो गया. अंतिम दिन पांच भार वर्गों में मुकाबले हुए और महाराष्ट्र ने 99 अंकों के साथ ओवरऑल टीम चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया.

More Articles Like This

Exit mobile version