US: मैक्सिको के बार में ताबड़तोड़ फायरिंग, 6 की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US: दक्षिण-पूर्वी मैक्सिको के एक बार में बंदूकधारियों ने गोलीबारी की. इस गोलीबारी में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए. स्थानीय मीडिया ने जानकारी दी कि गोलीबारी की यह घटना तटीय प्रांत ताबास्को के विलेहरमोला शहर में रविवार तड़के हुई, जो हाल में बढ़ती हिंसा से जूझ रहा है. अब तक इस मामले में ना तो किसी को गिरफ्तार किया गया है और ना ही गोलीबारी के पीछे के कारणों का पता चल सका है.

किसी व्यक्ति की तलाश में बार में घुसे थे हथियारबंद
राज्य के उप अभियोजक गिल्बर्टो मेलक्विएड्स ने कहा कि हथियारबंद लोग किसी खास व्यक्ति की तलाश में बार में घुसे थे, लेकिन गोलियां आसपास मौजूद लोगों को भी लग गईं. डीबार नाम के बार में यह घटना हुई. घटना में पांच लोगों ने मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि घायल हुए लोगों में से पांच व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है.

गोलीबारी के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं
लोक सुरक्षा सचिव उमर गार्सिया हार्फुच ने कहा कि गोलीबारी विलेहरमोसा में हुई और संघीय अधिकारी घटना को सुलझाने में मदद करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. अब तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है और यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोलीबारी के पीछे क्या कारण है.

पहले भी हो चुकी हैं घटना
इससे पहले नवंबर में मध्य मैक्सिकन शहर क्वेरेटारो में बंदूकधारियों ने एक बार पर हमला कर 10 लोगों की हत्या कर दी थी. क्वेरेटारो के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख जुआन लुइस फेरुस्का के मुताबिक, हमलावरों ने शहर के ऐतिहासिक जिले में लॉस कैंटारिटोस बार के अंदर गोलीबारी की थी. सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में बताया गया था कि हथियारों से लैस कम से कम 4 लोग एक पिकअप ट्रक पर सवार होकर आए थे और फिर उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया था.

बढ़ा हत्याओं का आंकड़ा
एक समय में क्वेरेटारो को मैक्सिको के सबसे सुरक्षित शहरों में से एक माना जाता था, लेकिन अब यहां हिंसा बढ़ती जा रही है. हाल यह है कि बढ़ती हिंसा के कारण इस साल जनवरी से अक्तूबर के बीच ताबैस्को में 715 हत्याएं हुईं, जबकि 2023 में कुल 253 हत्याएं हुई थीं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This