Miami Helicopter Crash: फ्लोरिडा के मियामी के पास बिस्केन बे में एक हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
मियामी-डेड शेरिफ ऑफिस के मुताबिक, रॉबिन्सन आर44 II हेलीकॉप्टर बुधवार की सुबह बिल बैग्स स्टेट पार्क के पास की बिस्केन के पास पानी में जा गिरा. यह हेलीकॉप्टर पानी पर नावों की फिल्मांकन के लिए उड़ा था.
शेरिफ रोजी कोर्डेरो-स्टुट्ज ने बताया कि दोनों घायलों को पास के ट्रॉमा सेंटर में गंभीर, लेकिन स्थिर हालत में भर्ती कराया गया है. बचाव अभियान में स्थानीय एजेंसियों के साथ अमेरिकी कोस्ट गार्ड और कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन की टीमें शामिल रहीं.
समुद्री गश्ती दल के मौके पर पहुंचने पर एक स्थानीय व्यक्ति घायल की मदद कर रहा था. फायरफाइटर्स ने उसकी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं बच सका. बाकी दो लोगों को बॉर्डर प्रोटेक्शन अधिकारियों ने बचाकर अस्पताल भेजा.
दुर्घटना का कारण अभी जांच के अधीन है. दक्षिण फ्लोरिडा में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही थी, लेकिन मौसम की भूमिका साफ नहीं है. हेलीकॉप्टर पानी में उल्टा पाया गया, जिसके लैंडिंग स्किड्स पर पीले इमरजेंसी फ्लोट्स लगे थे.
अधिकारियों ने अभी यात्रियों की पहचान नहीं बताई है. परिवारों को सूचित करने की प्रक्रिया चल रही है और घटना की जांच जारी है.