अमेरिकाः मिनियापोलिस में अंधांधुध गोलीबारी, एक की मौत, दो पुलिसकर्मियों सहित पांच घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Massive Shooting: अमेरिका से सनसनी फैलाने वाली खबर सामने आई है. यहां मिनेसोटा राज्य के मिनियापोलिस शहर में बुधवार की देर शाम हुई अंधाधुंध गोलीबारी हुई. इस घटना में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो पुलिस अधिकारियों सहित पांच अन्य लोग घायल हो गए हैं.

अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, हेनेपिन काउंटी मेडिकल सेंटर ने पुष्टि की है कि गोलीबारी के बाद अस्पताल में कुल छह मरीजों को लाया गया था, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई. स्थानीय पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में घायल होने वालों में दो पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं.

इलाके को पुलिस ने घेरा

यह घटना बुधवार शाम करीब 5:45 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुई, जिसके तुरंत बाद दर्जनों पुलिस वाहन और सुरक्षाकर्मियों ने पूरे इलाके को घेर लिया. जिस जगह यह गोलीबारी हुई है, उसके आस-पास एक अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स, मिनियापोलिस कन्वेंशन सेंटर, कई होटल और एक अस्पताल स्थित हैं. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पास में ही स्थित ‘यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट थॉमस’ के मिनियापोलिस कैंपस को तत्काल प्रभाव से लॉकडाउन कर दिया गया.

घटना पर गवर्नर टिम वाल्ज ने जताई चिंता

सोशल मीडिया पर मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज ने बताया कि उनकी सार्वजनिक सुरक्षा टीम स्थिति पर पैनी नजर रख रही है और राज्य के अधिकारी जमीनी स्तर पर राहत और सुरक्षा कार्यों में जुटे हैं. उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “हम डाउनटाउन मिनियापोलिस में हमारे पड़ोसियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मुस्तैदी से काम कर रहे कानून प्रवर्तन कर्मियों के आभारी हैं. मिनेसोटा हमारे फर्स्ट रिस्पोंडर्स के लिए प्रार्थना कर रहा है.”

ATF की टीमें मौके पर तैनात

वारदात की गंभीरता को देखते हुए अमेरिकी संघीय जांच एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं. ‘ब्यूरो ऑफ अल्कोहल, टोबैको, फायरआर्म्स एंड एक्सप्लोसिव्स’ (ATF) ने बताया कि ईस्ट ग्रांट स्ट्रीट और साउथ मार्क्वेट के पास एक सक्रिय शूटर की सूचना मिलने के बाद उनके विशेष एजेंट मौके पर मोर्चा संभाल रहे हैं.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This