LPG Price Today: गैस सिलेंडर के दाम में नहीं हुआ बदलाव, जानें 3 सितंबर के नए रेट

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

LPG Price Today 3 September 2026: आज 3 सितंबर, गुरुवार को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम जारी कर दिए हैं. महीने की शुरुआत में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है. यानी 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर और 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर दोनों के रेट फिलहाल स्थिर हैं. अगर आप आज गैस सिलेंडर बुक करने की तैयारी कर रहे हैं, तो अपने शहर के हिसाब से लागू कीमत जरूर देख लें. अलग-अलग शहरों में एलपीजी सिलेंडर के दाम अलग हैं.

शहर अनुसार घरेलू और कमर्शियल एलपीजी के भाव

शहर का नाम घरेलू एलपीजी की कीमत कमर्शियल एलपीजी की कीमत
दिल्ली 942.00 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम 2747.50 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
मुंबई 941.50 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम 2,701.00 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
कोलकाता 968.00 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम 2,882.00 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
चेन्नई 957.50 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम 2,915.50 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
बेंगलुरु 944.50 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम 2,8230.50 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
पटना 1,031.50 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम 3,027.50 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
देहरादून 961.00 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम 2,800.00 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
भोपाल 947.50 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम 2,752.50 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
चंडीगढ़ 951.50 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम 2,769.50 रुपए प्रति 19 किलोग्राम

हाल ही में कमर्शियल एलपीजी के दाम बढ़े

हाल ही में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 9.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. इस बढ़ोतरी के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और वैश्विक ऊर्जा सप्लाई चेन में आई रुकावट को वजह बताया गया है. कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने का असर रेस्टोरेंट, होटल, ढाबे, कैटरिंग और छोटे-मोटे खाने-पीने के कारोबार पर पड़ता है. सिलेंडर महंगा होने से इन कारोबारों की लागत बढ़ गई है. इसका सीधा असर आने वाले दिनों में बाहर मिलने वाली खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर भी पड़ सकता है.

क्या घरेलू एलपीजी सिलेंडर भी होगा महंगा?

घरेलू रसोई गैस यानी 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल बढ़ोतरी की कोई संभावना या योजना नहीं है. ऐसे में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए आज राहत की बात है कि उनके सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

यह भी पढ़े: Sensex opening Bell: हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Latest News

Aaj Ka Rashifal: कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहा अद्भुत त्रिग्रही राजयोग, इन 6 राशियों की पलटेगी किस्मत

Aaj Ka Rashifal, 04 September 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This