अमेरिकाः टेक्सस में गोलीबारी, एक युवक की मौत, 10 घायल, मुठभेड़ में संदिग्ध भी ढेर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Texas Shooting:  अमेरिका से सनसनी फैलाने वाली खबर सामने आई है. यहां टेक्सस के मिडलैंड में गोलीबारी की घटना हुई है. इस गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई और कम से कम 10 लोग घायल हो गए. संदिग्ध हमलावर, जिसकी पहचान 45 साल के विक्टर माटा विलेरियल के रूप में हुई है, बाद में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ वह भी ढेर हो गया.

अधिकारियों ने बताया कि हमला स्थानीय समयानुसार, सुबह करीब 8 बजे शुरू हुआ, जब पुलिस को एक शूटर की जानकारी मिली. टेक्सस डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी के मुताबिक, संदिग्ध ने राहगीरों और अधिकारियों पर फायरिंग की.

पहले भी पुलिस पर संदिग्ध ने चलाई थी गोली

अधिकारियों ने बताया कि विलेरियल पहले से ही ‘कैपिटल मर्डर’ के प्रयास के मामले में वांछित था, क्योंकि उसने सप्ताह की शुरुआत में कार का पीछा किए जाने के दौरान कथित तौर पर एक पुलिस अधिकारी पर गोली चलाई थी. पुलिस ने बताया कि अधिकारी ने बुधवार को उसे रोकने की कोशिश की थी, लेकिन विलेरियल ने कई बार गोली चलाई और फरार हो गया. बाद में उसकी गाड़ी लावारिस हालत में मिली थी. अधिकारियों ने कहा कि यह वह व्यक्ति था, जिसकी हम पहले से ही तलाश कर रहे थे.

खुद को क्लिनिक में बंद किया हमलावर ने

शुक्रवार की गोलीबारी के बाद, विलेरियल ने खुद को एक बंद पड़े पशु चिकित्सा क्लिनिक के अंदर बंद कर लिया. पुलिस ने इमारत को घेर लिया और इलाके को खाली कराने का काम किया. मिडलैंड पुलिस प्रमुख ग्रेग स्नो ने बताया कि जब अधिकारी वहां पहुंचे तो उन पर गोलीबारी की गई. उन्होंने कहा कि कई अधिकारियों को अपनी गश्ती गाड़ियों के पीछे छिपना पड़ा और उन्हें बचाने के लिए बख्तरबंद गाड़ी का इस्तेमाल करना पड़ा. किसी भी अधिकारी को चोट नहीं आई. अधिकारियों ने इमारत में घुसने के लिए रोबोट और ड्रोन का इस्तेमाल किया और बाद में पुष्टि की कि संदिग्ध अंदर मरा हुआ पाया गया.

घायलों को अस्पताल ले जाया गया

इस गोलीबारी में घायल हुए दस लोगों को मिडलैंड मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया. चार लोगों को सर्जरी की जरूरत पड़ी, जबकि अन्य की हालत स्थिर बताई गई. कुछ लोगों को बाद में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. अधिकारियों ने पीड़ितों के बारे में या गोलीबारी की वजह के बारे में कोई जानकारी जारी नहीं की है.

Latest News

Asian Games 2026: रेसलर अमन सहरावत ने वर्ल्ड चैंपियन चोंग-सोंग को 11-7 से हराकर भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड

New Delhi: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय रेसलर अमन सहरावत ने देश को एक और गोल्ड मेडल दिलाया है....

More Articles Like This

Exit mobile version