अमेरिकाः बोस्टन में लापता हुई तेलंगाना की छात्रा, घर से टहलने निकली थी श्रीजा, तलाश जारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Srija Reddy Missing: भारत की 23 वर्षीय स्टूडेंट अमेरिका में में लापता हो गई. बताया गया है कि तेलंगाना की रहने वाली छात्रा यूएस के बोस्टन से टहलने के दौरान लापता हो गई है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हैं.

लापता छात्रा का नाम श्रीजा रेड्डी बताया जा रहा है. वो तेलंगाना नलगोंडा जिले के कनागल मंडल के शब्दुल्लापुरम गांव की रहने वाली हैं. रेड्डी उच्च शिक्षा के लिए डेढ़ वर्ष पहले अमेरिका गई थीं. पढ़ाई के साथ वो वहां पार्ट-टाइम काम भी कर रही थीं.

टहलने के दौरान लापता हुई श्रीजा

श्रीजा को आखिरी बार पांच दिन पहले 2 नवंबर को देखा गया था. उस दौरान वो टहलने के लिए अपने कमरे से निकली थीं, तब से उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ है.

पुलिस ने जारी किया अलर्ट

श्रीजा के लापता होने की सूचना पुलिस को 3 नवंबर को दी गई. इसके एक दिन बाद 4 नवंबर को बोस्टन पुलिस विभाग ने उनके लापता होने का आधिकारिक अलर्ट जारी किया और उनकी तलाश में लोगों से मदद मांगी. श्रीजा के पिता कोया यदागिरी रेड्डी ने बताया कि उनके लापता होने के बाद से कोई खबर नहीं मिली है. परिवार सकुशल उनके लौटने का इंतजार कर रहा है.

डेढ़ वर्ष पहले अमेरिका पढ़ने गई थी

श्रीजा के पिता ने कहा, “वह डेढ़ साल पहले उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका गई थीं. हाल ही में वह भारत आई थीं, हमारे साथ एक महीना रहीं और फिर वापस चली गईं. उस दिन वह कॉलेज गईं, अपने कमरे में वापस आईं और बाद में टहलने के लिए बाहर निकलीं. एक किमी चलने के बाद वह लापता हो गईं. उनका फोन भी बंद है. हमने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है.” आखिरी बार उन्हें काले रंग की जैकेट और नीली जींस पहने देखा गया था.

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि वो कार्सन बीच या हार्बर पॉइंट इलाके में हो सकती हैं. उनके लोकेशन को लेकर पुलिस ने कहा कि वो महज आधा किलोमीटर दूर थी, इसलिए वो कमरे पर वापस आ सकती हैं.

तेलंगाना के सड़क और भवन मंत्री तथा नलगोंडा के विधायक कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने लापता छात्रा को खोजने के प्रयासों में बोस्टन स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास, विदेश मंत्रालय और बोस्टन पुलिस से मदद मांगी है. उन्होंने खोजबीन में समन्वय के लिए ‘तेलुगु एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका’ (TANA) के सदस्यों से भी संपर्क किया.

Latest News

ब्रिटेनः स्कूल ने बेटे को तिलक लगाने से किया मना, हिंदू पिता ने किया मुकदमा

UK School Discrimination: ब्रिटेन से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां नौ साल के एक ब्रिटिश-भारतीय हिंदू लड़के...

More Articles Like This

Exit mobile version