Uttarakhand: पिथौरागढ़ में हादसा, गहरी खाईं में गिरी बोलेरो, 8 की मौत, 2 घायल

Must Read

बागेश्वरः उत्तराखंड से सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पिथौरागढ़ में यात्रियों से भरी बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाईं में गिर गई. इस हादसे में 8 लोगों की मौत सूचना है, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं. पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बागेश्वर जिले के सामा से होकरा जा रही एक बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर पांच सौ मीटर गहरी खाईं में गिर गई. इस दुर्घटना में 8 लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

सूचना मिलने के बाद नाचनी थाने से थानाध्यक्ष चंदन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके के लिए रवाना हो गए हैं. तेजम अस्पताल से एंबुलेंस मौके पर भेजी गई है. बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोग बोलेरो से होकरा मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे. जिस जगह पर यह हादसा हुआ है, वहां पर सड़क बेहद खराब हालत में है.

Latest News

8th Pay Commission: 50 हजार की बेसिक सैलरी पर कितना मिलेगा एरियर? 2.57 और 2.86 फिटमेंट फैक्टर से समझें पूरा हिसाब

8th Pay Commission Arrears: केंद्रीय कर्मचारियों की नजर 8वें वेतन आयोग पर टिकी हुई है. सबसे बड़ा सवाल यह...

More Articles Like This