उत्‍तराखंडः खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत, लौट रहे थे शादी से

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

विकासनगरः उत्तराखंड से सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. शनिवार को यहां एक अनियंत्रित कार खाई में गिर गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए. यह दुर्घटना सीमांत त्यूणी तहसील से जुड़े रायगी गांव के पास हुई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई.

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस
बताया जा रहा है कि आल्टो कार सवार लोग मेघाटू में विवाह समारोह से वापस त्यूणी लौट रहे थे. इसी दौरान सीमांत त्यूणी तहसील से जुड़े रायगी गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाईं में गिर गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई.

इन लोगों की हुई मौत, ये लोग हुए घायल
इस हादसे में देवघार खत के मेघाटू निवासी अनीता देवी (30 वर्ष), उसका तीन वर्षीय पुत्र सोरांश और मुंधोल निवासी सूरतराम (62 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि मनीश नौटियाल निवासी डगोली-बंगाण तहसील मोरी उत्तरकाशी, इतिका जोशी निवासी मुंधोल-त्यूणी और देवेंद्र बिजल्वाण निवासी चिल्हाड़ गंभीर रूप से घायल हो गए.

घायलों को इलाज के लिए राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी है.

Latest News

पेट्रोल की लिमिट तय, उससे ज्यादा खरीदते ही दोगुना देना होगा दाम; ईरान का बड़ा फैसला

ईरान सरकार ने पेट्रोल की तय सीमा से ज्यादा खपत करने वालों के लिए कीमत दोगुनी कर दी है. अब 110 लीटर से अधिक पेट्रोल खरीदने पर 1 लाख ईरानी रियाल प्रति लीटर कीमत चुकानी होगी.

More Articles Like This

Exit mobile version