Uttarakhand: सड़क हादसे में गर्भवती महिला सहित चार लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

रुद्रपुरः उत्तराखंड से सड़क हादसे की खबर आ रही है. बुधवार को यहां नैनीताल हाइवे पर कार ने टुकटुक में टक्कर मार दी. इससे टुकटुक सवार गर्भवती महिला सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं घायल हो गई. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस कार चालक को हिरासत में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

परिवार की महिलाएं गर्भवती त्योति को लेकर जा रही अस्पताल
जानकारी के अनुसार, भूरारानी निवासी रविंद्र साहनी की पत्नी ज्योति (25 वर्ष) गर्भवती थी. बुधवार को उसे दर्द उठने पर परिवार की उर्मिला (42 वर्ष) पत्नी लोहा साहनी, विभा (36 वर्ष) पत्नी प्रमोद साहनी, और कांति देवी पत्नी दिनेश साहनी व ललिता पत्नी सुबोध साहनी ज्योति को टुकटुक से लेकर जिला अस्पताल जा रही थी.

कार ने टुकटुक में मारी टक्कर
इसी दौरान नैनीताल मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार ने टुकटुक में टक्कर मार दी. इस हादसे में टुकटुक चालक भूरारानी निवासी मनोज, गर्भवती ज्योति, उर्मिला और विभा की जहां मौत हो गई, वहीं कांति देवी और ललिता गंभीर रूप से घायल हो गई.

पुलिस ने कार चालक को लिया हिरासत में
दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई. लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई और तत्काल घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया. पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई. उधर, इस घटना से मृतकों के घर कोहराम मच गया.

Latest News

09 June 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

9 जून 2026 को अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि, प्रीति योग, आयुष्मान योग और पंचक का संयोग बन रहा है. साथ ही आज ज्येष्ठ माह का छठा बड़ा मंगल भी मनाया जाएगा.

More Articles Like This