Uttarakhand: राज्यपाल गुरमीत सिंह के हेलीकॉप्टर में आई खराबी, श्रीनगर में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Uttarakhand: राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) के हेलीकॉप्टर में अचानक तकनीकी खराबी आने से हड़कंप मच गया. वह टिहरी से लौट रहे थे. स्थिति को देखते हुए पायलट ने सूझबूझ का परिचय दिया और हेलीकॉप्टर को इमरजेंसी के तौर पर श्रीनगर स्थित जीवीके हेलीपैड पर उतार दिया, जिससे किसी तरह की अनहोनी टल गई.

फिलहाल, राज्यपाल के आगे के कार्यक्रम को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है. तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही अगली उड़ान को लेकर निर्णय लिया जाएगा. कोतवाली निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि राज्यपाल पुलिस गेस्ट हाउस में हैं. तकनीकी खराबी ठीक होते ही वह यहां से रवाना होंगे.

Latest News

Vastu Tips: घर में भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, नहीं तो बढ़ सकता है वास्तु दोष

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी कुछ चीजें सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित करती हैं. जानिए किन वस्तुओं को घर में नहीं रखना चाहिए और किन आसान नियमों को अपनाकर वास्तु दोष से बचा जा सकता है.

More Articles Like This