Uttarakhand: राज्यपाल गुरमीत सिंह के हेलीकॉप्टर में आई खराबी, श्रीनगर में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Uttarakhand: राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) के हेलीकॉप्टर में अचानक तकनीकी खराबी आने से हड़कंप मच गया. वह टिहरी से लौट रहे थे. स्थिति को देखते हुए पायलट ने सूझबूझ का परिचय दिया और हेलीकॉप्टर को इमरजेंसी के तौर पर श्रीनगर स्थित जीवीके हेलीपैड पर उतार दिया, जिससे किसी तरह की अनहोनी टल गई.

फिलहाल, राज्यपाल के आगे के कार्यक्रम को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है. तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही अगली उड़ान को लेकर निर्णय लिया जाएगा. कोतवाली निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि राज्यपाल पुलिस गेस्ट हाउस में हैं. तकनीकी खराबी ठीक होते ही वह यहां से रवाना होंगे.

Latest News

Bihar: पटना के मनेर में STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, तीन बदमाश ढेर, गोली लगने से थानाध्यक्ष भी घायल

Patna: बिहार की राजधानी पटना के मनेर में शुक्रवार सुबह मुठभेड़ में तीन अपराधियों की मौत हो गई. इससे...

More Articles Like This

Exit mobile version