उत्तराखंडः गर्जिया देवी मंदिर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Fire in Garjia Devi Temple Ramnagar: उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है. यहां सोमवार को रामनगर में स्थित विश्व प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर में आग लग गई. इससे वहां अफरा-तफरी मच गई. आग की इस घटना में मंदिर के नीचे स्थित दो दर्जन से ज्यादा दुकानें जलकर राख हो गईं. फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है. फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

अज्ञात कारणों से आगी आग, कई दुकानें जलकर राख
उत्तराखंड के रामनगर क्षेत्र में स्थित विश्व प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर परिसर में सोमवार दोपहर बाद अज्ञात कारणों से आग लग गई. जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक आग विकराल हो गई. बताया जा रहा है कि इसमें दो दर्जन से ज्यादा दुकानें जलकर राख हो गई. आग लगते ही वहां मौजूद भक्तों में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई. अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. सभी भक्त सुरक्षित बताए जा रहे हैं. वहीं हादसे में मंदिर के आसपास स्थित दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

Latest News

JPSC 14वीं परीक्षा रद्द करने को सरकार तैयार! जाने आन्दोलनकारी छात्रों व मंत्रियों के बीच क्या बनी सहमति?

Ranchi: JPSC-JSSC परीक्षाओं को लेकर पिछले 16 दिनों से रांची में छात्रों का आंदोलन चल रहा है. इसी बीच...

More Articles Like This

Exit mobile version