Uttarakhand: दुल्हन करती रही इंतजार, नहीं आई बारात, वजह जान हो जाएंगे हैरान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

काशीपुर: कभी-कभी कुछ ऐसे मामले भी हमारे और आपके संज्ञान में आते ही, जिसके बारे में हम सोचने को विवश हो जाते है और हम यह सोचने को विवश हो जाते है. कुछ इसी तरह की सोचने वाली घटना उत्तराखंड के काशीपुर से आ रही है. यहां शादी की तैयारियों के बीच शेरवानी खरीदने के लिए घर से निकला दूल्हा रहस्यमय ढंग से लापता हो गया. परिवार के लोग उसकी तलाश में जुटे है. उधर, बारात के इंतजार में पलके बिछाई बैठी दुल्हन बारात न आने से निराशा के भवर में डूब गई.

शेरवानी खरीदने के लिए घर से निकला था दूल्हा, नहीं लौटा घर
जानकारी के अनुसार, मोहल्ला विजयनगर नई बस्ती निवासी एक युवक का रिश्ता रामनगर में तय हुआ था. तिथि के अनुसार, शनिवार दोपहर 12 बजे उसकी बारात जानी थी. खुशी के माहौल के बीच दोनों परिवारों में शादी की तैयारियां चल रही थीं. इसी बीच शनिवार सुबह दुल्हे ने अपनी मां से शेरवानी खरीदकर लाने के लिए 15 हजार रुपये लिए.

परिवार के लोग कर रहे खोजबीन, मोबाइल भी है बंद
सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह घर से बाजार जाने की बात कहकर निकल गया. दो घंटे बाद भी जब वह वापस नहीं लौटा तो परिवार के लोगों को उसकी चिंता सताने लगी. उन्होंने उसकी खोजबीन शुरु की. इस बीच उसका मोबाइल नंबर भी बंद आने लगा.

परिजनों और रिश्तेदारों ने तमाम संभावित स्थानों पर उसकी खोजबीन की, लेकिन शाम तक भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी. इस पर लड़के के परिवार के लोगों ने रामनगर में वधू पक्ष से संपर्क कर उन्हें इस बारे में बताया.

धरी की धरी रह गई सारी तैयारी
निर्धारित समय तक बारात नहीं पहुंचने से वधू पक्ष की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गई. बारात का इंतजार कर रही दुल्हन निराशा की भवर में डूब गई. शादी की खुशियों के बीच परिवार के साथ ही नाते-रिश्तेदार और मुहल्लावासियों में निराशा व्याप्त हो गया. वधू पक्ष के लोगों ने अब रिश्ता करने से साफ इन्कार कर दिया हैय दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई है.

युवक के परिजनों ने पुलिस को दी मामले की सूचना
युवक के परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है. उनका कहना है रिश्ते को लेकर युवक खुश दिखाई दे रहा था. उसकी तरफ से रिश्ते को लेकर नाराजगी का कोई संकेत नहीं मिला था. वह कैसे और क्यों लापता हुआ, इस बारे में कोई भी कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है. उधर, इस मामले को लेकर क्षेत्रवासियों में तरह-तरह की चर्चा हो रही है.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version