Vaishakh Amavasya 2024: किस दिन है वैशाख अमावस्या? यहां जानें सही डेट और मुहूर्त

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Vaishakh Amavasya 2024: हिंदू धर्म में अमावस्या का विशेष महत्‍व होता है. इस तिथि पर पितरों की पूजा की जाती है. साथ ही पितरों का तर्पण और श्राद्ध भी करने का विधान है. धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से पितर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं.

इस बार वैशाख अमावस्या की तारीख को लेकर लोग काफी कन्‍फ्यूज हैं. कुछ लोग वैशाख अमावस्या 08 मई की बता रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग 09 मई को. ऐेसे में इस लेख में हम आपका कन्‍फ्यूजन दूर करते हैं.  हिंदू पंचांग के अनुसार आपको बताएंगे कि किस दिन वैशाख अमावस्‍या है.

वैशाख अमावस्या 2024 तारीख और शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख के माह कृष्ण पक्ष की अमावस्‍या तिथि का प्रारंभ 07 मई को सुबह 11 बजकर 40 मिनट से होगी. इसका समापन 08 मई को सुबह 08:51 बजे होगा. ऐसे में वैशाख अमावस्या 08 मई पड़ेगा.

अमावस्या की पूजा-विधि 

वैशाख अमावस्या पर ब्रह्म मुहूर्त में उठें. दिन की शुरुआत भगवान के ध्यान से करें. इसके बाद पवित्र नदी या फिर घर में ही स्नान करें. सूर्य देव को जल दें. पितरों का तर्पण करें. आप चाहें तो पितरों की आत्मा की शांति के लिए व्रत भी रख सकते हैं. साथ ही इन मंत्रो का जाप करें. अंत में अपनी श्रद्धा अनुसार कुछ चीजों को गरीबों को दान करें.

इन मंत्रों का करें जाप

  1. ॐ पितृ देवतायै नम:
  2. ॐ पितृ गणाय विद्महे जगतधारिणे धीमहि तन्नो पित्रो प्रचोदयात्।
  3. ॐ देवताभ्य: पितृभ्यश्च महायोगिभ्य एव च नम: स्वाहायै स्वधायै नित्यमेव नमो नम:
  1. गोत्रे अस्मतपिता (पितरों का नाम) शर्मा वसुरूपत् तृप्यतमिदं तिलोदकम

गंगा जलं वा तस्मै स्वधा नमः, तस्मै स्वधा नमः, तस्मै स्वधा नमः।

ये भी पढ़ें :- Vastu Tips For Office Table: सैलरी बढ़ने के साथ होगा प्रमोशन, बस ऑफिस के टेबल पर रख दें ये चीजें

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version