वाराणसीः बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसी, 11 मजदूर दबे, एक की मौत, दो गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

वाराणसीः यूपी के वाराणसी से हादसे की खबर आ रही है. यहां भेलूपुर जल संस्थान के पास एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंस गई. इसके मलबे में 11 मजदूर दब गए. तत्काल सभी को निकाल कर अस्पताल भेजा गया. इस हादसे में जहां एक मजदूर की मौत हो गई, वहीं दो की हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की दोपहर भेलूपुर जल संस्थान के पास एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट की खुदाई का काम चल रहा था. इसी दौरान अचानक मिट्टी धंस गई, जिसमें 11 मजबूर दब गए.

घटना की जानकारी होते ही आसपास मौजूद मौके पर पहुंचे. घटना की सूचना पुलिस को दी. मिट्टी में दबे लोगों को निकालकर तत्काल अस्पताल ले जाय गया, जहां चिकित्सकों ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया.

मृतक की पहचान बबलू (25 वर्ष) निवासी कौआसाथ थाना अदलहाट, जिला मीरजापुर के रूप में हुई. इस हादसे में 10 अन्य मजदूर घायल हैं. इनमें मुन्नी लाल (45 वर्ष) और प्रकाश (25 वर्ष) की हालत नाजुक बनी हुई है. वहीं घायलों में जीयुत, मनोज, विनोद, टिंकू, सूबेदार, राजकुमार, राजू, मनोज कुमार, मुन्ना आदि शामिल हैं.

घायल विनोद के मुताबिक, नीचे बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी खिसक गई और उसी के नीचे हम लोग दब गए. पुलिस ने शवों को कब्जे में कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच-पड़ताल करते हुए ठेकेदार की तलाश में जुटी है.

Latest News

18 October 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

19 अक्टूबर 2026, सोमवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि सुबह 10 बजकर 52 मिनट तक रहेगी. इसके...

More Articles Like This

Exit mobile version