Varanasi: चल रही थी नए वर्ष की पार्टी, सुरक्षाकर्मी ने अधिवक्ता को मारी गोली, मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Varanasi: यूपी के वाराणसी से सनसीखेज खबर आ रही है. यहां न्यू ईयर की पार्टी के दौरान सिक्योरिटी गार्ड ने गोली मारकर अधिवक्ता की हत्या कर दी. यह घटना लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के ताड़ीखाना तिराहे के पास स्थित एक लॉन में हुई. सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुट गई.

दोस्तों के साथ पार्टी में गए थे अधिवक्ता राघवेंद्र सिंह
जानकारी के अनुसार, ताड़ीखाना तिराहा के पास स्थित गौरव सिंह के लॉन में नदेसर निवासी अधिवक्ता राघवेंद्र सिंह (36 वर्ष) अपने दोस्तों और कर्मचारियों के साथ नववर्ष की पार्टी कर रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पार्टी में शामिल गौरव सिंह के मकान का सुरक्षाकर्मी और नगवा निवासी हरदेंदु शेखर त्रिपाठी भी मौजूद था.

कहासुनी के दौरान सुरक्षाकर्मी ने मारी गोली
पार्टी के दौरान सिक्योरिटी गार्ड ने अधिवक्ता राघवेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी. यह आरोप है कि जातिगत टिप्पणी को लेकर सुरक्षाकर्मी और अधिवक्ता के बीच कहासूनी हो गई. मामला शांत होने के बजाय बढ़ता ही गया. इसी बीच गुस्साएं सुरक्षाकर्मी ने पिस्टल से तीन राउंड फायरिंग कर दी. शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: मेष, कन्या, मीन राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा आज का दिन, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal, 22 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version